काठमांडू। नेपाल और बेलारूस के बीच राजनयिक, सरकारी तथा सेवा पासपोर्ट धारकों को वीजा छूट देने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक साइडलाइन कार्यक्रम में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव ने दोनों सरकारों की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में 9 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप:लूडो खेलने के बहाने को दुकान पर बुलाया, आरोपी फरार; पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा
›
सांभर पुरवा में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी:बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता भी हुई
›
विदेश में रहते हैं तो ऐसे करें मातृ नवमी और सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध, स्टेप बाय स्टेप समझें आसान विधि
›
ढाक की गूंज और धुनुची का धुआं, हाथ में जलती धुनुची लेकर मां दुर्गा के सामने क्यों होता है नृत्य?
समझौते पर हस्ताक्षर से पहले दोनों विदेश मंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नेपाल-बेलारूस के मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा श्रम, शिक्षा, व्यापार, निवेश और जनस्तरीय संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
संबंधित खबरें













































