BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट असम: सकरधरा में सड़क हादसा, बैंक मैनेजर समेत दो की मौत

असम: सकरधरा में सड़क हादसा, बैंक मैनेजर समेत दो की मौत

0
2

गोलाघाट (असम)। गोलाघाट जिले के सकरधरा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के सकरधरा इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीती रात दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मंटू नाथ और रिंकू नाथ के रूप में की गई है । दोनों घटना के समय बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक मिंटू नाथ गैर सरकारी बैंक के शाखा प्रबंधक बताये गये हैं। वह अपने रिश्तेदार भाई रिंकू के साथ बाइक पर जा रहे थे।

संबंधित खबरें

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।