BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश नौतनवां के चकदह गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना:वन विभाग अलर्ट, टीम...

नौतनवां के चकदह गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना:वन विभाग अलर्ट, टीम कर रही गश्त; लोगों से सावधानी बरतने की अपील

0
8


नौतनवां तहसील के चकदह गांव के महुलैना टोला और बघेला नदी के पास तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वहां तेंदुआ देखा है। इस सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर वन कर्मियों की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है। ग्रामीणों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ आसपास के इलाके में दिख रहा है। इससे लोगों में डर का माहौल है। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि सूचना मिलने के बाद से लगातार निगरानी की जा रही है। अभी तक रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि विभाग की टीम नियमित गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह जंगल की ओर न जाएं। अगर किसी का खेत जंगल से सटा है, तो वहां जाते समय लाठी-डंडा साथ रखें। साथ ही, अकेले जाने के बजाय समूह में जाने की सलाह दी गई है। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि सेखुई बीट वन चौकी के आसपास जंगल में तेंदुए की गतिविधि देखी गई है। लेकिन, उसका रुख आबादी वाले इलाके की तरफ नहीं है। इसके बावजूद विभाग सावधानी के तौर पर निगरानी और गश्त जारी रखे हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग की पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और वन्यजीवों का संरक्षण दोनों सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here