
घुघली विकासखंड के पुरैना गांव में ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। इस वजह से ड्रेन में जगह-जगह झाड़-झंखाड़ उग आई है। इससे पानी का बहाव रुक गया है और आसपास के सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई पर असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि ड्रेन में गंदगी और घास-फूस जमा होने से पानी आगे नहीं जा पा रहा है। उन्हें डर है कि बरसात में पानी निकलने में और दिक्कत बढ़ सकती है। किसानों ने यह भी बताया कि ड्रेन की नियमित सफाई न होने के कारण हर साल यह समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण हीरा, राम और नंद समेत कई लोगों ने विभाग से जल्द ड्रेन की सफाई और झाड़-झंखाड़ हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे खेतों तक पानी पहुंच सकेगा और फसलों को नुकसान नहीं होगा।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...



















































