BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमोहे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट नहीं, बढ़ रहे हादसे:रात में लोगों को...

जमोहे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट नहीं, बढ़ रहे हादसे:रात में लोगों को परेशानी, प्रशासन से जल्द लाइट लगाने की मांग

0
0

ऊंचगांव जमोहे के पास रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। पुल पर अंधेरा रहने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही पुल का ज्यादातर हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चलाने वालों और पैदल चलने वालों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। अंधेरे के कारण सामने से आने वाले वाहन साफ दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का डर बना रहता है। लोगों ने बताया कि यह पुल रेलवे लाइन के ऊपर बना है, इसलिए यहां ट्रैफिक भी काफी रहता है। इसके बावजूद पुल पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है, ताकि रात में आना-जाना सुरक्षित हो सके और हादसों को रोका जा सके। स्थानीय निवासी सरयू पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, रामसिंह और जनार्दन सहित कई अन्य लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।