मल्हीपुर विकासखंड जमुनहा क्षेत्र में पुराने अस्पताल मल्हीपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों, मरीजों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस खराब सड़क की वजह से खासकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। सड़क खराब होने के कारण कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में मुश्किल होती है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क ठीक होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और इलाके के लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर में अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क जर्जर:मरीजों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों...
बहराइच में 2 महीने में उखड़ी दौलतपुर-वैबाही सड़क:ग्रामीणों ने PWD पर...
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दौलतपुर से वैबाही तक जाने वाली करीब 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के सिर्फ दो महीने बाद ही...






































