BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भैंसहा घाट मार्ग जर्जर, शव ले जाने में ग्रामीणों को:गड्ढों में तब्दील...

भैंसहा घाट मार्ग जर्जर, शव ले जाने में ग्रामीणों को:गड्ढों में तब्दील सड़क से आए दिन हो रहे हादसे, प्रशासन से मरम्मत की मांग

0
0

निचलौल क्षेत्र की ग्राम सभा बडहरा चरगहा से कुशीनगर के भैंसहा घाट तक जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला यह मुख्य मार्ग गड्ढों में बदल गया है। इससे ग्रामीणों को आए दिन हादसों का सामना करना पड़ रहा है। शवयात्रा में शामिल लोगों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। दाह संस्कार के लिए जब ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव ले जाया जाता है, तो स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों के कारण शव ले जा रहे वाहन रास्ते में फंस जाते हैं, जिन्हें निकालने के लिए काफी मेहनत और स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ती है। इस रास्ते से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग रोज भैंसहा अंत्येष्टि स्थल जाते हैं। ग्रामीण मृत्युंजय तिवारी, राजकुमार, जितेंद्र शर्मा, रक्कू मिश्रा, गोपेश मिश्रा, राजेश शर्मा और चंद्रेश शर्मा ने बताया कि सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार में जाते समय भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस जर्जर मार्ग की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।