BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ जिले में ’’आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम का हुआ...

जिले में ’’आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*

0
6

 

 

*सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आने वाले बच्चों व उनके माता-पिता, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को किया गया सम्मानित*

*कक्षा-6, 7 व 8 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को रीडिंग टेबल देकर किया गया सम्मानित*

 

*अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मिलेगा सीधा लाभ-जिलाधिकारी*

 

श्रावस्ती, 08 सितम्बर, 2026। सू0वि0। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में ’’आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आने वाले 15 बच्चों व उनके माता-पिता तथा सम्बन्धित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं फलों की टोकरी भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होने परिषदीय विद्यालयों में कक्षा-6, 7 व 8 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पढ़ाई हेतु रीडिंग टेबल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मा0 जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं द्वारा देखा व सुना गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी सौगात दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक आठ हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बढ़ाकर 12 हजार कर दिया गया है। वहीं सहायिकाओं को 4 हजार की जगह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की गई। प्रदेश सरकार के इस फैसले से अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मा0 जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनका मानदेय बढ़ाने का एलान किया। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पुरूषोत्तम कौशल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, डी0आई0सी0एम0 प्रतीक शाक्य, यूनिसेफ के अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाएं उपस्थित रही।