BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति के रंग में रंगे मिर्जापुर और गौसपुर, गाजे-बाजे...

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति के रंग में रंगे मिर्जापुर और गौसपुर, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

0
2

 

 

 

 

श्रावस्ती।थाना हरदत नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर और गौसपुर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की मधुर धुनों के बीच एक अलौकिक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा की शुरुआत मिर्जापुर और गौसपुर के प्रमुख स्थानों से हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। यात्रा में कान्हा की मनमोहक झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, झूमे श्रद्धालु

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर कन्हैया का भव्य स्वागत किया। डीजे और ढोल की थाप पर युवाओं व महिलाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सज-धज कर आकर्षण का केंद्र बने रहे।सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदत्त नगर गिरंट पुलिस की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ शोभायात्रा के दौरान तैनात रही। यात्रा के अंत में विशाल आरती का आयोजन हुआ और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल रहे।

यहाँ होगा मूर्तियों का विसर्जन

आयोजकों के अनुसार, गौसपुर गांव की प्रतिमा का विसर्जन भखला घाट पर किया जाएगा, जबकि मिर्जापुर गांव की प्रतिमा सरयू नहर (देवरनिया) में विसर्जित की जाएगी।