
रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज क्षेत्र के तेजा फांटा गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां सात दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें हर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई थी। सात दिवसीय इस कार्यक्रम में छठे दिन भगवान कृष्ण की छठी मनाई जाती है, और सातवें दिन मूर्ति का विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया जाता है। इस दौरान प्रतिदिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में आकर भजन-कीर्तन करते हैं और भगवान कृष्ण की आरती में शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम पतीराम चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा और अन्य लोगों के सहयोग से हो रहा है।
Home उत्तर प्रदेश रामनगर में तेजा फांटा में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित:सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू,...
बहराइच में 2 महीने में उखड़ी दौलतपुर-वैबाही सड़क:ग्रामीणों ने PWD पर...
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दौलतपुर से वैबाही तक जाने वाली करीब 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के सिर्फ दो महीने बाद ही...






































