भिनगा, 08 सितम्बर 2026।
दिनांक 08.09.2026 को श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन तथा कार्यवाहक कमांडेंट श्री ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति में डी समवाय, सुइयां में नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सीमाक्षेत्र की 10 युवतियों के लिए संचालित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक कमांडेंट श्री ललेंद्र रत्नाकर रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रेरणा फाउंडेशन के प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षु युवतियों को विभिन्न प्रकार के अचार, पापड़, जैम आदि खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा उनकी स्वच्छता एवं सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन समारोह के दौरान कार्यवाहक कमांडेंट महोदय द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सभी युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने युवतियों को प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट श्री राहुल भरत माली, श्री संजय श्रीवास्तव, प्रेरणा फाउंडेशन, ग्राम प्रधान, अधीनस्थ अधिकारी, बल कार्मिक एवं प्रशिक्षु युवतियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के उपरांत ग्राम प्रधान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण सुरक्षा समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों के संबंध में समयबद्ध सूचना साझा करने तथा ग्रामीणों एवं सुरक्षा बल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों से सीमाक्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमाक्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।






































