BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*

0
1

 

एक पैर से दिव्यांग फरियादी को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल एवं वृद्धापेंशन दिलाने हेतु किया निर्देशित*

श्रावस्ती, 08 सितम्बर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान एक दिव्यांग फरियादी संतोष कुमार मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासी लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, विकास खण्ड जमुनहा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनका छः माह पूर्व एक दुर्घटना में दाहिना पैर कट गया था। जिस कारण प्रार्थी को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से एक मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दिलवाने हेतु अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन कर निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने फरियादी को वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने हेतु भी सम्बन्धित को निर्देशित किया।

इसके अलावा कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 21 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।