छावनी कस्बे में नाले की सफाई के बाद उसके ढक्कन वापस नहीं रखे गए हैं। एक महीने पहले हुई सफाई के दौरान कई ढक्कन टूट गए थे, जबकि कुछ सही ढक्कनों को भी दोबारा नहीं लगाया गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। पहले ढके हुए नाले का इस्तेमाल लोग आने-जाने के लिए करते थे। दुकानों तक पहुंचने के लिए भी इन ढक्कनों का प्रयोग होता था। अब ढक्कन न होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। फोरलेन किनारे बने इस नाले की सफाई को लगभग एक महीना हो चुका है। सफाई के दौरान कई ढक्कन टूट गए थे और कई जगहों पर हटाए गए ढक्कनों को वापस नहीं रखा गया। इस वजह से कस्बे के दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। हर मंगलवार को यहां साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें आसपास के गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। भीड़ बढ़ने पर खुले नाले के पास हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय कस्बावासियों जैसे अमीर खान, धर्मेंद्र कुमार और जमाल खान समेत अन्य लोगों ने इस संबंध में हरैया एसडीएम से लिखित शिकायत की है।
बहराइच में 2 महीने में उखड़ी दौलतपुर-वैबाही सड़क:ग्रामीणों ने PWD पर...
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दौलतपुर से वैबाही तक जाने वाली करीब 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के सिर्फ दो महीने बाद ही...






































