बस्ती में नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर हुई। बाइक नंबर यूपी 51बीएन 5647 पर तीन लोग बस्ती से टेमारहमत की तरफ जा रहे थे। मुजहाना कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 24 वर्षीय शमशाद अंसारी पुत्र नसीरुद्दीन निवासी सालेपुर, थाना दुधारा, संत कबीर नगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की बाइक पर पीछे बैठे महफूज पुत्र एकलाख अहमद और सोहेल कुरेशी पुत्र मोहम्मद शफ़िर, दोनों निवासी सालेपुर, थाना दुधारा, संत कबीर नगर को मामूली चोटें आईं। उन्हें एम्बुलेंस से बस्ती के जिला अस्पताल भेजा गया। मुंडेरवा थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने अमरौली शुमाली सीएचसी में डॉक्टर और सुविधाओं की:जिलाधिकारी को...
बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने जिलाधिकारी बस्ती को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सल्टौआ गोपालपुर के अमरौली...





































