
बहराइच के रिसिया कस्बे में एक हमलावर लंगूर का आतंक जारी है। मंगलवार को लंगूर ने एक चाट के ठेले पर धावा बोल दिया। उसने चाट का सारा सामान खराब कर दिया। इस दौरान ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गया। लंगूर के हमले से अब तक दो दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। इनमें एक वन कर्मी भी शामिल है। सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद लंगूर को वहां से भगाया। इंदिरा नगर के संजय कुमार उर्फ सीताराम की चाट की दुकान मशहूर है। मंगलवार दोपहर हमलावर लंगूर अचानक उनके ठेले पर आ बैठा। वहां मौजूद ग्राहक और दुकानदार डरकर भाग गए। लंगूर काफी देर तक चाट खाता रहा। वन कर्मी राम सागर और रामनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लंगूर को वहां से भगाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले लंगूर ने वन कर्मी असगर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लंगूर के लगातार हमलों से लोग डरे हुए हैं और उनमें गुस्सा बढ़ रहा है। बीट प्रभारी शिवम पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को लंगूर को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ टीम आएगी। टीम लंगूर को पकड़कर रेस्क्यू करेगी।
मल्हीपुर सीएचसी में जानवरों के काटने के मामले बढ़े:एक सप्ताह में...
श्रावस्ती के मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों कुत्ता, सियार, बंदर और दूसरे जानवरों के काटने के मामले बढ़ गए हैं। पिछले...





































