BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अरविंद तिवारी का UPSSSC जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन:रामगढ़ भरथीपुरवा निवासी अरविंद...

अरविंद तिवारी का UPSSSC जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन:रामगढ़ भरथीपुरवा निवासी अरविंद ने रोशन किया परिवार और क्षेत्र का नाम

0
0

रामगढ़ भरथीपुरवा निवासी अरविंद तिवारी (प्रांशु) का UPSSSC जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हो गया है। इस खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अरविंद की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और लगातार कोशिशों से यह सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। रजनीश पाठक ने अरविंद तिवारी (प्रांशु) को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।