श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट इलाके की मानूडीह निवासी शमसुलनिशा ने पुलिस पर जबरन सुलह कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने उनकी पिटाई की है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शमसुलनिशा के बेटे इरफान ने बताया कि करीब एक महीने पहले पड़ोसी समीरुल, जुग्गा, गुरगी और आजाद से उनका विवाद हुआ था। उस समय विपक्षियों ने उनकी मां की पिटाई की थी। इरफान का आरोप है कि तब पुलिस ने जबरन सुलह करवा दी थी। इरफान ने बताया कि इस घटना के बाद से विपक्षी आए दिन गाली-गलौज करते हैं। बुधवार को खेत में बकरी चले जाने पर विपक्षियों ने फिर उनकी मां की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इरफान का कहना है कि दोबारा थाने आने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कंजड़वा में इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब:ग्रामीणों को पानी...
बहराइच जिले की मिहिपुरवा तहसील के कंजड़वा गांव में पानी का गंभीर संकट है। गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब...








































