महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लेहरा कस्बे से श्री गोपाल जोत को जोड़ने वाली लिंक रोड पूरी तरह से खराब हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, लेहरा-बैसार मुख्य मार्ग से श्री गोपाल जोत गांव की तरफ जाने वाली यह सड़क कई जगह से टूट गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। बरसात के मौसम में इस सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और पानी भरने से लोगों को बहुत दिक्कत होती है। यह लिंक रोड सैकड़ों ग्रामीणों के लिए आने-जाने का मुख्य रास्ता है। स्कूली बच्चे, किसान और मरीज भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द इस टूटी हुई लिंक रोड को ठीक कराने की मांग की है।
कंजड़वा में इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब:ग्रामीणों को पानी...
बहराइच जिले की मिहिपुरवा तहसील के कंजड़वा गांव में पानी का गंभीर संकट है। गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब...








































