BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चंद्रशेखर आजाद के आगमन की तैयारी की बैठक:बड़ी संख्या में लोगों से...

चंद्रशेखर आजाद के आगमन की तैयारी की बैठक:बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील, 20 तारीख आएंगे

0
0

बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत गंधार गांव में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की एक बैठक हुई। यह बैठक 20 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगमन की तैयारियों को लेकर रखी गई थी। चंद्रशेखर आजाद मानिकचंद अपना मैरिज हॉल में आएंगे। बैठक में 309 रुधौली विधानसभा के डॉ. मोहम्मद आकिब ने संबोधित किया लोगों से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब ने अनुच्छेद 14, 15 और 16 के तहत महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार, स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार दिलाया है। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आबिद अली ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने बताया कि 20 तारीख को बस्ती की धरती पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। मैरिज हॉल में पहुंचकर वे एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की बातों को सुनेंगे और उनके हाथों को मजबूत करेंगे। इस बैठक में मजीद खान (जिला संगठन मंत्री), प्रमोद कुमार (विधानसभा ब्लॉक प्रभारी), सोनू राज (ब्लॉक सेक्टर अध्यक्ष), अरुण राज भारतीय, कन्हैयालाल, अमित कुमार, कुलदीप कुमार, दिवाकर और विनीत कुमार शामिल हुए। उषा देवी, गीत देवी, माला देवी और पूनम देवी सहित कई महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने रुधौली विधानसभा 309 के डॉ. आकिब के हाथों को मजबूत करने की बात कही।