BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के बदला चौराहा पर फैला गंदा पानी और कीचड़:सड़क किनारे जमा...

श्रावस्ती के बदला चौराहा पर फैला गंदा पानी और कीचड़:सड़क किनारे जमा कचरे से बदबू, बीमारियों का खतरा बढ़ा

0
1

श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के बदला चौराहा पर सफाई पर ध्यान न देने के कारण सड़कों के किनारे गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। हरदत्त नगर गिरन्ट जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे गंदे कीचड़ की समस्या है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जमा गंदे पानी और कचरे के ढेर से हर तरफ बदबू आ रही है। इसके कारण मच्छर बढ़ गए हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इस रास्ते से गुजरना खतरनाक है। बदला चौराहा एक बड़ा बाजार है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन और अधिकारियों से मांग की है कि बदला चौराहा पर तुरंत सफाई अभियान चलाकर जमा गंदगी की समस्या दूर की जाए। ताकि लोगों को इस बुरी हालत से राहत मिल सके।