घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला रामनगर में बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट हुई। पीड़िता शिकायत लेकर घुघली थाने पहुंची है। बताया गया कि बेचई का अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस दौरान शोभा की बहन रीता भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि बेचई ने रीता को गाली देना शुरू कर दिया। जब रीता ने इसका विरोध किया, तो बेचई ने उसे और उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का दे दिया और दोनों से मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंची और रीता से मारपीट करने लगी। घटना के बाद रीता शिकायत लेकर घुघली थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी घुघली भेजा और कहा कि इलाज कराने के बाद थाने लौटे। वही मामले में SSI राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है जांच कर अवगत कराया गया है
कंजड़वा में इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब:ग्रामीणों को पानी...
बहराइच जिले की मिहिपुरवा तहसील के कंजड़वा गांव में पानी का गंभीर संकट है। गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब...








































