
बहराइच में तेजा फांटा गांव में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भक्तों ने मटकी लेकर नृत्य किया और भजन-कीर्तन किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पांचवें दिन यह उत्सव मनाया गया। रामनगर सेमरा नानपारा में बुधवार रात को छठी के मौके पर युवकों ने मटकी लेकर नृत्य किया। गांव के हर घर में भक्त मटकी लेकर पहुंचे। मंदिरों में भजन गाते हुए मटकी फोड़ी गई। लोग मटकी लेकर घर-घर गए और भजन-कीर्तन के साथ झूमते रहे। इस अवसर पर अनूप मिश्रा, पतिराम चौधरी, अनिल मिश्रा और सुनील मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
कंजड़वा में इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब:ग्रामीणों को पानी...
बहराइच जिले की मिहिपुरवा तहसील के कंजड़वा गांव में पानी का गंभीर संकट है। गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब...








































