घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी लक्ष्मी सिंह के बेटे अमन सिंह का हाल ही में कैंसर से निधन हो गया था। अमन सिंह मुंबई के भाभा अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक थे। बुधवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया अमन सिंह के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और अमन सिंह के निधन पर दुख जताया। विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि अमन सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से इलाके का नाम रोशन किया था। उनके अचानक निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को भी बड़ी क्षति हुई है। इस दौरान राकेश अग्रहरी, निहाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, मान सिंह, प्रिंस जायसवाल, नरेंद्र पटेल और रामाज्ञा यादव भी मौजूद थे।






































