BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रमपुरवा और त्रिलोकी गोढ़ी में हाथियों ने कई बीघा फसलें:किसानों ने मुआवजे...

रमपुरवा और त्रिलोकी गोढ़ी में हाथियों ने कई बीघा फसलें:किसानों ने मुआवजे और सुरक्षा के लिए वन विभाग से गुहार लगाई

0
5


बहराइच के सुजौली रेंज में जंगली हाथियों का उपद्रव लगातार बढ़ रहा है। जंगल से निकलकर हाथियों के झुंड ने रमपुरवा बनकटी और त्रिलोकी गोढ़ी गांव के खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव में जंगली हाथियों ने किसान निशान सिंह उर्फ सूरजन सिंह के खेत में करीब चार बीघा धान की खड़ी फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं, त्रिलोकी गोढ़ी गांव में भी जंगल से सटे खेतों में हाथियों के झुंड ने काफी उपद्रव किया। यहां रमेश, जगदीश और विनोद की गन्ने की फसल खराब हुई है। मीना देवी की धान की फसल भी हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दी। पीड़ित किसानों का कहना है कि फसलों को तैयार करने में महीनों की मेहनत और काफी पैसा खर्च होता है। हाथियों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से उनकी मेहनत और पूरी लागत डूबने वाली है। किसानों ने वन विभाग से नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा देने और फसलों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुजौली रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रभावित खेतों का जायजा लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे रात में खेतों की ओर न जाएं और हाथियों के झुंड के पास जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में हाथियों के आने-जाने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की निगरानी तेज करने, फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और प्रभावित किसानों को जल्द सही मुआवजा देने की मांग की है।