राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक बेसहारा पशु से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। यह हादसा परसरामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास हुआ। हादसे के बाद बेसहारा पशु सड़क पर गिर गया और पीछे आ रहे एक ट्रक के बीच फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बाइक सवार सुरक्षित बच निकला। सूचना मिलने पर घघौवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बेसहारा पशु को ट्रक से बाहर निकाला। घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के लिए पास के डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार की पहचान गोरखपुर के कड़ंजहां निवासी मनीष कुमार के तौर पर हुई है। मनीष अयोध्या से गोरखपुर जा रहे थे।
रांकीपुरवा दुर्गा मंदिर में कन्हैया छठी पर्व धूमधाम से मना:सुबह से...
श्रावस्ती के इकौना तहसील के रांकी पुरवा स्थित दुर्गा माता मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी कन्हैया छठी का पर्व धूमधाम...




































