BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट:कक्षा 10 के छात्र और...

श्रावस्ती में कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट:कक्षा 10 के छात्र और उसके भाई को आईं चोटें, पुलिस में शिकायत

0
0
श्रावस्ती में कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट:कक्षा 10 के छात्र और उसके भाई को आईं चोटें, पुलिस में शिकायत

श्रावस्ती के इकौना देहात स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। गुरुवार को छुट्टी के बाद हुई इस घटना में कक्षा 10 के छात्र मोहम्मद साजिद और उसे बचाने पहुंचे उसके भाई मोहम्मद सादिक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने इकौना थाने में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इकौना देहात के खैर साहब बनकटी निवासी मोहम्मद सादिक पुत्र अली रजा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मोहम्मद साजिद इसी कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। सादिक के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के बाद कॉलेज से कुछ दूरी पर साजिद को अकेला देखकर कुछ छात्रों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने साजिद के साथ मारपीट की। भाई के साथ मारपीट की खबर मिलने पर मोहम्मद सादिक मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने सादिक के साथ भी मारपीट की, जिससे उसके चेहरे और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष इकौना थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गुरुवार शाम को दोनों घायलों को मेडिकल जांच के लिए इकौना अस्पताल भेजा गया।