BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में रानी शक्ति दादी का दरबार:बनारस से मंगाए...

पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में रानी शक्ति दादी का दरबार:बनारस से मंगाए फूलों से हुआ खाटू श्याम और बालाजी का आकर्षक श्रृंगार

0
0


पयागपुर के खूबगंज बाजार में स्थित त्रिदेव मंदिर में भादो अमावस्या पर झुंझुनू वाली रानी शक्ति दादी का दरबार सजाया गया। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और आकर्षक झांकी भी सजाई गई। इस आयोजन के लिए बनारस से खास तौर पर फूल मंगाए गए थे। इन्हीं फूलों से त्रिदेव मंदिर में खाटू श्याम प्रभु, झुंझुनू वाली रानी सती दादी और मेहंदीपुर बालाजी का सुंदर श्रृंगार किया गया। दरबार के दर्शन के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने झांकी के दर्शन किए और भगवान को प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेम कुमार पाठक, श्याम बिहारी शर्मा और राधेश्याम अग्रवाल ने झांकी सजाने में मदद की। फूलों की सजावट और देवी-देवताओं का श्रृंगार लोगों का ध्यान खींच रहा था। मंदिर आने वाले श्रद्धालु कुछ देर रुककर झांकी देखते और मोबाइल में फोटो भी लेते दिखे। भादो अमावस्या के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्ति का माहौल था। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर तक चलता रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों की व्यवस्था में सहयोग किया और दर्शन अच्छे से पूरे करवाए। इस मौके पर आयोजन समिति के बजरंग शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर नौसरिया, राहुल मित्तल, श्याम बिहारी शर्मा, बृजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और संतोष सहित कई श्रद्धालु और समिति के सदस्य मौजूद थे।