दुबौलिया के अवधूत नगर गांव की अंकिता यादव ने यूपीएसएसएससी की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास कर ली है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक कवीन्द्र चौधरी अतुल ने उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। अंकिता यादव अभी पंचायत सहायक के पद पर काम कर रही हैं। नौकरी के साथ ही उन्होंने घर से जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की तैयारी की। अंकिता ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिया गया लैपटॉप बहुत काम आया। इसी लैपटॉप से उन्होंने घर पर ही पढ़ाई का सामान जुटाया और परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से की। विधायक कवीन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए लैपटॉप दिए थे। इससे बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य बना सकें। मेधावी छात्रों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है। सम्मान समारोह के दौरान अंकिता ने कहा कि मेहनत और लगन से तैयारी करने पर सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफल होने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह लैपटॉप की मदद से आगे भी दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती रहेंगी। उन्हें उम्मीद है कि आने वाली भर्तियों में भी उनका चयन होगा। अंकिता की सफलता पर परिवार, गांव वालों और इलाके के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। गांव वालों का कहना है कि गांव की बेटी ने अपनी मेहनत से युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। इस मौके पर चंद्र भूषण यादव, मुकेश कुमार चौधरी, राजू चौधरी, डॉ. बीरेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने अंकिता का हौसला बढ़ाया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़...
बेमेतरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस...








































