नगर पंचायत आनंदनगर के उत्तरी बाईपास स्थित सर्विस रोड की हालत इन दिनों खराब हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। शनिवार को इसी सर्विस रोड से सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा गुजर रहा था। वह सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में बैठे लोग भी सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर हड़बड़ी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड लंबे समय से खराब है। बारिश के दिनों में जलभराव के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता और हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत ठीक कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो किसी दिन बड़े हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा?
श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर दो बाइक की टक्कर:हादसे में दो...
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसा हो गया। परसोरा के पास दो बाइक की टक्कर में...





































