कप्तानगंज क्षेत्र में रविवार सुबह खेत देखने जा रहे ग्राम पंचायत बैहार के पूर्व प्रधान जैसराम (48) की नीलगाय के कथित हमले में मौत हो गई। घटना बैहार-सिंघोरिया मार्ग के बीच हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण नीलगाय का हमला बताया है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। परिजनों के मुताबिक, जैसराम रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से खेत देखने के लिए निकले थे। बैहार-सिंघोरिया के बीच वह अपने खेत से करीब 100 मीटर पहले पहुंचे थे। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से अचानक एक नीलगाय बाहर निकली और जैसराम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत ग्रामीणों के अनुसार, नीलगाय के हमले में जैसराम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली नजर में जैसराम की मौत नीलगाय के हमले से होना प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों ने भी नीलगाय के हमले की जानकारी दी है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, कई नए...
बागपत
बागपत जनपद के देशराज मोहल्ले में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया...





































