BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एएनएम पर डिलीवरी न करने, दुर्व्यवहार का आरोप:परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक और...

एएनएम पर डिलीवरी न करने, दुर्व्यवहार का आरोप:परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक और उच्च अधिकारियों से शिकायत की, निजी अस्पताल में हुई डिलीवरी

0
4


बहराइच के नवाबगंज में एक एएनएम पर प्रसूता की डिलीवरी न करने, परिजनों से दुर्व्यवहार करने और पैसे लेने का आरोप लगा है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक समेत कई उच्च अधिकारियों से की है। यह मामला नवाबगंज के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा का है। यहां तैनात एएनएम पर आरोप है कि उसने डिलीवरी के लिए आई एक प्रसूता के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया और डिलीवरी करने से मना कर दिया। परिजनों ने एएनएम पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। नवाबगंज के चौगडवा गांव निवासी रामनिवास शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी बहू श्यामता को डिलीवरी के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा ले गए थे। वहां तैनात एएनएम ने 900 रुपये दवा के लिए लिए और खून की जांच कराने को कहा। प्रसूता श्यामंता पत्नी कल्लू के परिजनों ने बताया कि रात होने के कारण जांच कहां होगी, यह पूछने पर एएनएम नाराज हो गई। उसने उन्हें धमकाते हुए दुर्व्यवहार किया। एएनएम ने अपशब्द भी कहे और वहां से जाने को कहा। इसके बाद परिजन रामनिवास अपनी बहू को एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। शनिवार को प्रसूता के ससुर रामनिवास ने नवाबगंज थाने, सीएचसी अधीक्षक चरदा, सीएमओ बहराइच और मुख्यमंत्री पोर्टल पर एएनएम की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक चरदा ने बताया कि शिकायत मिलने पर अगर एएनएम दोषी पाई जाती हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।