कजरी तीज पर्व के मौके पर रविवार को श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में कांवड़ियों ने राप्ती नदी से जल भरा। दुर्गापुर-धूमबोझी ग्राम पंचायत के भगवानपुर गांव स्थित राप्ती नदी घाट पर विधि-विधान से जल भरने के बाद कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। यह जत्था लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित सिद्धपीठ विभूतिनाथ मंदिर के लिए पैदल यात्रा पर निकला है। सोमवार को कजरी तीज के मुख्य पूजन दिवस पर ये सभी कांवड़िये विभूतिनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में कांवड़िया संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा और व्यवस्थापक राम गोपाल वर्मा सहित सभी ग्रामीण मुस्तैद हैं।
बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, कई नए...
बागपत
बागपत जनपद के देशराज मोहल्ले में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया...





































