श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के लक्ष्मणपुर बाजार में कजरी तीज को लेकर रविवार से ही कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम 6 बजे के बाद अमरोहा गाड़ी परसिया पट्टी क्षेत्र में श्रद्धालु निर्धारित स्थानों से पवित्र जल लेकर कावड़ के साथ शिवालयों की ओर पैदल चलते रहे। हाथों में कावड़ और जुबान पर ‘बोल बम’ के जयकारों से रास्ते भक्तिमय हो गए। कावड़ियों के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं का एक बड़ा समूह सिरसिया स्थित पांडव कालीन बाबा विभूति नाथ मंदिर पहुंचेगा। मंदिर में सोमवार तड़के 2 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जगह-जगह जवान तैनात किए हैं। बाबा विभूति नाथ मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें...
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंधी समाज समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की...








































