BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बरवा सोनिया के प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़े का ढेर:गंदगी से छात्र...

बरवा सोनिया के प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़े का ढेर:गंदगी से छात्र और ग्रामीण परेशान, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग

0
2

विकासखंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा बरवा सोनिया में प्राथमिक विद्यालय के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे स्कूल के छात्र और शिक्षक काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार गांवों में साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए लगातार अभियान चला रही है। वहीं, दूसरी ओर गांव के ही कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंकने से नहीं मान रहे हैं। ग्रामवासी गंगू विश्वकर्मा, नरेश गुप्ता, साबिर अली और दीनानाथ यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग अपने घरों से निकलने वाला कूड़ा-कबाड़ स्कूल के बगल में फेंक देते हैं। इससे वहां गंदगी बढ़ती जा रही है और बदबू के कारण आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से स्कूल के पास जमा कूड़े की सफाई कराने और खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।