
59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP) और सामाजिक चेतना अभियान के तहत पंचायत भवन, बलाईगांव में हुआ। इसमें मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 लोगों को सर्टिफिकेट दिए गए। साथ ही, 6 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी बांटी गईं। कार्यक्रम का समापन 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अपने कौशल का इस्तेमाल स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए करने को कहा। कमांडेंट ने बताया कि भविष्य में सीमावर्ती युवाओं के लिए मधुमक्खी पालन, प्लंबिंग और सोलर लाइट रिपेयरिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, ग्राम प्रधान और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:बढ़ैपुरवा में नालियों की सफाई शुरू,...
निचलौल क्षेत्र के बढ़ैपुरवा गांव में दैनिक भास्कर में छपी खबर का असर दिखा है। खबर के बाद गांव में नालियों की सफाई और...





































