BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पिंजड़े में बंधी रही बकरी, तेंदुआ नहीं फंसा:शिवपुर में इलाके में दहशत...

पिंजड़े में बंधी रही बकरी, तेंदुआ नहीं फंसा:शिवपुर में इलाके में दहशत बरकरार, वन विभाग का पकड़ने का प्रयास जारी

0
1


बहराइच के शिवपुर ब्लॉक की जूडा ग्राम पंचायत के पुजारी पुरवा गांव में तेंदुए का डर बना हुआ है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजड़ा लगाया है। दो दिन से कोशिश के बावजूद तेंदुआ पिंजड़े के पास नहीं आया। पिंजड़े में बकरी बांधकर उसे आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन तेंदुआ चकमा दे रहा है। रविवार-सोमवार की रात तेंदुआ गांव में घुसा और तीन साल की बच्ची लाडो को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा। बच्ची के परिवार वालों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। इसके बाद तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल में भाग गया। हमले में लाडो गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसके बाद सोमवार-मंगलवार की रात तेंदुए ने गांव के रमाकांत के घर के पास फिर दस्तक दी। घर के लोग जाग रहे थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भी भाग निकला। तेंदुए की लगातार गतिविधियों से गांव वालों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए को पकड़ने का अभियान जारी है। गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और टीम रात में गश्त भी कर रही है।