BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पोखरा-चिलमा मार्ग बदहाल, गड्ढों से भरा पानी:ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़क, हजारों...

पोखरा-चिलमा मार्ग बदहाल, गड्ढों से भरा पानी:ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़क, हजारों छात्रों का भी इसी रास्ते से आना-जाना

0
4

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक में पोखरा बाजार से चिलमा बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। कई जगहों पर सड़क के बीच बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रास्ते से लगातार भारी और ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के ज्यादा दबाव के कारण सड़क धीरे-धीरे टूट गई। अब आलम यह है कि कई जगह रास्ते पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे उनके वाहन फंसने का डर बना रहता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह ने बताया कि पोखरा से चिलमा बाजार को जोड़ने वाला यह एक जरूरी रास्ता है। इस पर भारी वाहन लगातार आते-जाते रहते हैं, जिससे सड़क पूरी तरह टूट गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी रास्ते से हजारों छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासी दिनेश ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट गई है। गड्ढों के कारण रोज आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। एक थ्री-व्हीलर चालक ने बताया कि बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है और कई बार वाहन फंस जाते हैं। सड़क के बीच बने बड़े गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को भी रास्ता पार करने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से रास्ते की हालत का मौके पर जाकर निरीक्षण करने और गड्ढों को तुरंत भरवाकर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।