
बहराइच के विशेश्वरगंज विकासखंड में रनियापुर से ककरहवा होते हुए निगोह, तिवारी पुरवा, गनेशपुर, मेझरिया, मल्लोह और खैरी समेत करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब है। सड़क पर पानी बहने के कारण यह जगह-जगह से टूट गई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। दोपहिया और दूसरे वाहनों से आना-जाना भी खतरनाक हो गया है। सड़क खराब होने से आसपास के गांवों के लोगों को जरूरी कामों के लिए आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। ग्रामीण भीखाराम दुबे, गोली दुबे, रामकुमार तिवारी, हरिप्रसाद तिवारी, अमित कुमार, रामरूप, सियाराम, त्रिलोकी नाथ ओझा, रामदीन, इंद्रपाल, मक्कू तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, रामसागर ठेकेदार, रामकुमार राव, देशराज और रामशंकर समेत कई लोगों ने विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने और आवागमन ठीक करने की मांग की है।






































