BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में कानीबोझी से राप्ती बैराज मार्ग बदहाल:गड्ढों और कीचड़ से राहगीर...

श्रावस्ती में कानीबोझी से राप्ती बैराज मार्ग बदहाल:गड्ढों और कीचड़ से राहगीर परेशान, कई हादसे भी हो चुके

0
2

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में कानीबोझी चौराहे से राप्ती नदी बैराज तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बहुत खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़-दलदल है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस रास्ते पर रोजाना सैकड़ों गाड़ियां चलती हैं। यह इलाका नेपाल सीमा से सटा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भी आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन-रात इस सड़क पर आना-जाना लगा रहता है और खराब सड़क के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों लालजी, रमेश, उत्तम, उजागर और सुरेंद्र ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से सड़क को जल्द ठीक कराने और गड्ढे भरवाने की मांग की है, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो और हादसे रुक सकें।