BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक अंकिता यादव ने UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास:घर से तैयारी...

पंचायत सहायक अंकिता यादव ने UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास:घर से तैयारी कर हासिल की सफलता, परिवार में खुशी का माहौल

0
1

बस्ती के दुबौलिया विकास क्षेत्र के अवधूप नगर गांव की रहने वाली अंकिता यादव ने UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने घर से ही तैयारी कर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। अंकिता यादव भरुकहवा में पंचायत सहायक के पद पर काम कर रही थीं। नौकरी के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर से ही मेहनत और लगन से तैयारी की और UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास की। अंकिता ने जय प्रभा इंटर कॉलेज, भिउरा से हाईस्कूल और अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज, गोविन्दपारा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद भी उन्होंने नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करती रहीं। परिवार और गांव वाले अंकिता यादव की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा बता रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिली है। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने अंकिता को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।