BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहोरपुर में पानी टंकी के पास कूड़े का ढेर:डेंगू के मरीज मिलने...

बहोरपुर में पानी टंकी के पास कूड़े का ढेर:डेंगू के मरीज मिलने के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने सफाई मांगी

0
0

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बहोरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के पास कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिले में डेंगू के मरीज मिलने के बीच इस गंदगी से ग्रामीणों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह जमा गंदगी और झाड़ियों के कारण लोगों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी जैसे जरूरी स्थान के आसपास साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। लेकिन यहां लंबे समय से कूड़ा जमा होने से हालात खराब हो रहे हैं। बारिश के बाद आसपास पानी जमा होने पर मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था ठीक कराने, कूड़े को तुरंत हटाने और पानी की टंकी के आसपास नियमित सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी विवेक पटेल से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाईl