
बहराइच के शिवपुर ब्लॉक में रामपुर धोबिया चौराहे पर लगा एकमात्र हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। इससे हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। यह चौराहा रायगंज, नेवादा पूरे कस्वाती, पिपरिया और रामपुर धोबिया समेत करीब एक दर्जन गांवों के लिए अहम जगह है। यहां से हर दिन हजारों बच्चे स्कूल जाते हैं और राहगीर नानपारा मुख्यालय व लखीमपुर हाईवे के लिए निकलते हैं। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने हाल ही में चौराहे पर एक यात्री प्रतीक्षालय बनवाया है। यह खराब हैंडपंप उसी प्रतीक्षालय के पीछे लगा है और पूरे चौराहे पर पानी का यह इकलौता साधन है। शिवपुर ब्लॉक का यह इलाका सरयू और घाघरा नदी के दोआब में आता है, जहां अक्सर बाढ़ आती है। ऐसे में पानी की परेशानी और बढ़ जाती है। हैंडपंप महीनों से खराब होने से लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर शिवपुर के खंड विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
Home उत्तर प्रदेश रामपुर धोबिया चौराहे पर महीनों से खराब हैंडपंप:हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों और...
बृजमनगंज में 20 हजार से ज्यादा FD पर रोक:वरिष्ठ डाक अधीक्षक...
महराजगंज के बृजमनगंज में उप डाकघर के अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उप डाकघर के SPM ने अभिकर्ताओं को 20,000...





































