श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर गांव के दर्जी पुरवा मलंग शाह के पास खरंजा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं। महिलां, बच्चे और बुजुर्ग इसी जलभराव वाले रास्ते से आने-जाने के लिए मजबूर हैं। इस समस्या से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद खरंजा मार्ग पर जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। रास्ता नीचा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और कई दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे आवागमन पर असर पड़ने के साथ ही लोगों को फिसलने और हादसे का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान होना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की है कि खरंजा मार्ग को ऊंचा कराकर दोबारा बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से छुटकारा मिल सके। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर आकर जांच करने और जल्द रास्ते को ठीक कराने के साथ पानी निकलने की सही व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की समस्या को कितना गंभीरता से लेते हैं और रास्ते को जलभराव से मुक्त कराने के लिए कब तक कार्रवाई करते हैं।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के तिलकपुर में खरंजा मार्ग पर जलभराव:सैकड़ों परिवार प्रभावित, ग्रामीणों ने...
बृजमनगंज में 20 हजार से ज्यादा FD पर रोक:वरिष्ठ डाक अधीक्षक...
महराजगंज के बृजमनगंज में उप डाकघर के अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उप डाकघर के SPM ने अभिकर्ताओं को 20,000...





































