श्रावस्ती में कजरी तीज और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नेपाल समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़ भक्त सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्किंग से लेकर मेले के रास्तों तक निरीक्षण डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर के साथ मेले में आने-जाने वाले रास्तों, पार्किंग स्थलों, दुकान-पंडाल वाले क्षेत्रों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मुख्य मार्गों का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अधिकारियों ने पैदल गश्त बढ़ाने, ड्रोन से निगरानी करने और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने पर जोर दिया। महंत और स्थानीय लोगों से की बातचीत अधिकारियों ने मंदिर के महंत, प्रबंधक और स्थानीय जिम्मेदार लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने मंदिर और मेला क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने, श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। भीड़ और यातायात पर रहेगी खास नजर प्रशासन का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने पर है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर से व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा कि कजरी तीज और कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, सुरक्षा और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान निरीक्षण के दौरान सीडीओ शाहिद अहमद, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ भिनगा भरत पासवान समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट:श्रावस्ती डीएम-एसपी ने विभूतिनाथ...
बहराइच में किसान परिषद ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन:अंडरपास की...
भारतीय किसान परिषद की बहराइच इकाई ने रविवार को नेपालगंज रोड स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन केंद्रीय रेल मंत्री...








































