
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। देवरा क्षेत्र के सागर तालाब में मूर्ति विसर्जित करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 साल के अतुल वर्मा को तालाब से बाहर निकाला। अतुल, रमेश वर्मा के बेटे और नवागांव के रहने वाले हैं। रुपईडीहा पुलिस ने घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। चरदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर रहमान ने अतुल को शुरुआती इलाज दिया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बहराइच के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रुपईडीहा थाना प्रभारी हमरेंद्र कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और युवक को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भेजने का इंतजाम कराया।
Home उत्तर प्रदेश रुपईडीहा में श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक डूबा:जिला अस्पताल रेफर, तालाब...
गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक...
भोपाल : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड खरगोन जिले के दक्ष और सेवाभावी कर्मचारियों ने वर्षा के बाद भी नदी के दोनों...






































