BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अनियंत्रित ऑटो रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल:बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर...

अनियंत्रित ऑटो रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल:बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

0
3

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अमानीगंज में राम-जानकी मार्ग पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार में था। अचानक चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में करीब छह लोग सवार थे, जो सभी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया। घायल सभी लोग लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।