जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा थानों पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर व थाना सोनवा* पर *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह* द्वारा थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के अन्य थानों पर भी पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
*थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण :*
1. *थाना कोतवाली भिनगा* – 03 (03 राजस्व संबंधी)
2. *थाना हरदत्त नगर गिरंट* – 05 (05 राजस्व संबंधी)
3. *थाना सिरसिया* – 05 (04 राजस्व व 01 पुलिस से संबंधी)
4. *थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती* – 03 (02 राजस्व व 01 पुलिस संबंधी)
5. *थाना इकौना* – 01 (01 राजस्व संबंधी)
6. *थाना गिलौला* – 04 (04 राजस्व संबंधी)
7. *थाना मल्हीपुर* – 03 (02 राजस्व व 01 पुलिस संबंधी)
8. *थाना सोनवा* – 03 (02 पुलिस व 01 राजस्व संबंधी)
जनपद के समस्त थानों पर कुल *27 प्रार्थना पत्र* प्राप्त हुए। प्राप्त समस्त प्रार्थना पत्रों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।






































