
बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र के बलहा विकास खंड की ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के छोटा भुलौरा गांव में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर मटकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर रामफेरन बलहा, सियाराम भवनियापुर, भुइहारे मौर्या बलहा, छत्रपाल, दयाराम, राजेंद्र प्रसाद, रामदीन, रामनिवास (पूर्व प्रधान), मंगल प्रसाद, बरसाती, मोलहे और राम प्रताप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के आखिर में ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Home उत्तर प्रदेश छोटा भुलौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई:मटकी कार्यक्रम में ग्रामीणों...
लद्दाख-देहरादून से आए 94 भिक्षुओं ने श्रावस्ती में की पूजा:बौद्धस्थली जेतवन...
भगवान बुद्ध की कर्मस्थली श्रावस्ती में देश-विदेश से बौद्ध अनुयायी लगातार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को लद्दाख और देहरादून से...







































