BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर अयोध्या से जल लेने श्रद्धालु रवाना:बहराइच के बाबा पृथ्वीनाथ...

कजरी तीज पर अयोध्या से जल लेने श्रद्धालु रवाना:बहराइच के बाबा पृथ्वीनाथ का करेंगे जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना

0
0


बहराइच में कजरी तीज के मौके पर विशेश्वरगंज क्षेत्र की ग्राम सभा अमराई, गंगराइचपुरवा के श्रद्धालु बाबा पृथ्वीनाथ के जलाभिषेक के लिए धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। शुक्रवार रात करीब 9 बजे श्रद्धालु अयोध्या के लिए निकले। वे अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी से जल लेंगे। इसके बाद बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा में शुभम् तिवारी, अशोक तिवारी, सुधांशु तिवारी, सूरज तिवारी, लल्लू तिवारी, उदयभान तिवारी, पंकज तिवारी और आनंद स्वरूप तिवारी शामिल हैं। कजरी तीज पर होने वाली इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। अयोध्या से जल लेकर वे बाबा पृथ्वीनाथ को अर्पित करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहेगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा पृथ्वीनाथ के प्रति उनकी बहुत आस्था है। कजरी तीज पर जलाभिषेक करना उनके लिए खास धार्मिक महत्व रखता है।