BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में बिजली कटौती से ग्रामीण नाराज:उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर सुधार की...

बस्ती में बिजली कटौती से ग्रामीण नाराज:उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर सुधार की मांग की, बड़े आंदोलन की चेतावनी

0
0

बस्ती जिले के सल्टौआ गोपालपुर विकासखंड के बगौड़ी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और खराब व्यवस्था से ग्रामीण नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित बिजली नहीं मिलने से उनके घरेलू कामों, किसानों की सिंचाई और छोटे व्यवसायों पर बुरा असर पड़ रहा है। लगातार बिजली आने-जाने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और कटौती की समस्या को जल्द खत्म करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए, लेकिन उन्होंने विभाग से नियमित और बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग फिर से की।